Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड में 33 नए केस के साथ एक और मरीज की मौत, महिलाओं ने की कोरोना माई की पूजा

झारखंड में 33 नए मामले (Corona Cases) सामने आए हैं। जबकि प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई।

झारखंड में 33 नए केस के साथ एक और मरीज की मौत, महिलाओं ने की कोरोना माई की पूजा
X

झारखंड में शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में 33 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से सिमडेगा में 15, हजारीबाग में 11, लातेहार में 5, गुमला औ लातेहार में 1-1 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 877 पर पहुंच गई है।

वहीं रिम्स में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। यह मरीज किडनी की बीमारी से भी पीड़ित था। इसके साथ ही राज्य में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रति महिलाओं में बढ़ रही अंधभक्ती की एक और कहानी सामने आई है।

धनबाद के भूदा स्थित रानी रोड, हाउसिंग कॉलोनी के डोमपाड़ा, रांची के नामकुम और टाटीसिल्वे, जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में महिलाओं ने कोरोना माई की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा।

राज्य में कुल 877 संक्रमित (Corona Infected)

रांची के 141, गढ़वा में 72, बोकारो में 25, पलामू में 26, हजारीबाग में 98, धनबाद में 70, गिरिडीह में 21, सिमडेगा में 49, देवघर में 5, जामताड़ा में 2, दुमका में 4, कोडरमा में 59, गोड्‌डा में 1, पूर्वी सिंहभूम 150, पश्चिम सिंहभूम 16, लातेहार 20, रामगढ़ 49, गुमला 27, लोहरदगा 6, सरायकेला 19, चतरा 1, खूंटी 8 और पाकुड़ में 5 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

Also Read-देवघर में एक ही परिवार में डबल मर्डर, मां-बेटी पर चाकू से हमला कर हत्या

गिरिडीह में पहले संक्रमित की मौत (Corona Death)

राज्य में अब तक 9 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से रांची में छह, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

राज्य में स्वस्थ्य हुए 390 मरीज

राज्य में अब तक 390 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से रांची में 120, बोकारो में 16, हजारीबाग में 52, धनबाद में 10, गिरिडीह में 11, सिमडेगा में 13, कोडरमा में 29, देवघर में पांच, गढ़वा में 58, पलामू में 17, जामताड़ा में दो, गोड्डा में एक, दुमका में दो, पूर्वी सिंहभूम में 29, पश्चिमी सिंहभूम में 03, लोहरदगा में दो, लातेहार में सात, रामगढ़ में 10 और चतरा में एक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story