Jharkhand Unlock 4: आज से झारखंड में 5 महीने बाद शुरू हुई बस सेवा, लोगों को मिली राहत
झारखंड में अनलॉक 4 आज से शुरू हो गया है। लंबे वक्त के बाद आखिरकार आज मंगलवार से पूरे प्रदेश में परिवहन सेवा को शुरू कर दिया गया है।

झारखंड में अनलॉक 4 आज से शुरू हो गया है। लंबे वक्त के बाद आखिरकार आज मंगलवार से पूरे प्रदेश में परिवहन सेवा को शुरू कर दिया गया है। अनलॉक 4 की गाइडलाइंस और भीड़ वाली व्यवस्था को लेकर सरकार मुस्तैद है।
वहीं झारखंड में लगातार कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने 5 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज मंगलवार से परिवहन सेवा को शुरू कर दिया है। सरकार की गाइडलाइन के तहत परिवहन सेवा को शुरू किया गया है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
राज्य में बस सेवा बहाल होने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं व्यापारियों को भी राहत मिली है। बता दें कि सरकार ने प्रदेश के अंदर बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ कई जगहों पर नजर आए। वहीं सड़कों पर पहले दिन बस चलने के बाद कई जगहों पर यात्रियों की कम ही भीड़ नजर आई। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बस मालिकों का कहना है कि धीरे धीरे लोग बस में सफर करना शुरू कर देंगे थोड़ा वक्त लगेगा लोगों की जिंदगी को पटरी पर आने के लिए।
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में बीते 24 घंटे के अंदर 1323 नए मामले सामने आए। जिसमें से 410 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे के अंदर पूरे राज्य के अंदर 12 मरीजों की प्कोरोना की वजह से मौत हो गई है।
अब तक पूरे राज्य के अंदर 38,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। राज्य के कुल 41,656 संक्रमितों में से 27,143 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 14,096 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में कुल 15,466 नमूनों की जांच हुई।