Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Himachal: मुर्गा हुआ चोरी तो पुलिस ने दर्ज नहीं की महिला की शिकायत, अब केस पहुंचा CM ऑफिस

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से मुर्गा चोरी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर तीन लोगों पर चोरी का केस दर्ज हुआ है। शुरू में पुलिस ने महिला की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। जब महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मामले की शिकायत की तो पुलिस ने केस दर्ज किया।

Himachal: मुर्गा चोरी हुआ तो पुलिस ने दर्ज नहीं की महिला की शिकायत, अब केस पहुंचा CM ऑफिस
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले (Kangra District) में ज्वालामुखी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहा एक महिला के पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गा चोरी (stealing cock) कर लिया गया। पुलिस (Police) के पास पीड़ित महिला पहुंची। जहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। फिर निराश महिला ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) पर कर दी। तुरंत पुलिस की नींद टूट गई। साथ ही मामला केस दर्ज कर लिया गया।

बताया गया है कि जिले के ज्वालामुखी उपमंडल स्थित गांब सुधंगल में मुर्गा चोरी कर लिया गया। पुलिस थाना में शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इस पर मुर्गा मालिक ने सीएम हेल्पलाइन पर मामले की शिकायत कर दी। फिर तो ज्वालामुखी थाना के पुलिसवालों को केस दर्ज करना पड़ा गया। महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने नहीं मानी हार

जानकारी के अनुसार गांब सुधंगल निवासी महिला रत्नी देवी के पोल्ट्रीफार्म से बीते 11 सितंबर को मुर्गा चोरी कर लिया गया। पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की। पर पुलिस ने केस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिसकर्मियों ने वहां से महिला को समझा-बुझा कर घर लौटा दिया। पर पीड़िता ने हार नहीं मानी। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मामला दर्ज करा दिया। अब ज्वालामुखी पुलिस को केस दर्ज कर आगे की जांच-पड़ताल करने का आदेश मिला है। मुर्गा चोरी का आरोप गांव लुथान निवासी तीन लोगों पर लगा है। महिला शक जता रही है कि ये लोग कहीं पोल्ट्री फार्म के दूसरे मुर्गों को भी चोरी ना कर लें। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग उठाई है। ज्वालामुखी के डीएसपी चंद्रपाल सिंह की ओर से मामले की पुष्टि की गई है।

और पढ़ें
Next Story