Video Viral: सिरमौर जिले में भारी भूस्खलन, पर्यटक दोनों तरफ फंसे, देखें वायरल वीडियो
Video Viral: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर सिरमौर जिले में हुई ताजा लैंडस्लाइड का वीडियो वायरल हो रहा है।

सिरमौर जिले में भारी भूस्खलन, पर्यटक दोनों तरफ फंसे, देखें वायरल वीडियो
Video Viral: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले में लैंडस्लाइड (Landslide) का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर सिरमौर जिले में हुई ताजा लैंडस्लाइड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिरमौर जिले के मुख्य मार्ग रेणुका जी संगड़ाह- हरिपुरधार से सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि भूस्खलन के बाद दोनों तरफ के रास्ते एकदम बंद हो जाते हैं। पर्यटक दोनों तरफ फंस जाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह भूस्खलन के चलते नाहन-श्रीरेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते यातायात बाधित हुआ है और अब रेणुकाजी से होकर शिमला आने-जाने में लोगों को दिक्कत होगी। अब केवल चंडीगढ़ से ही शिमला जाने का ही एक रास्ता बचा है। बता दें कि आज सुबह करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच भूस्खलन हुआ और अचानक से पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गया। इसके चलते श्रीरेणुकाजी हरिपुरधार मार्ग बंद हो गया। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से ही इलाके में हल्का भूस्खलन हो रहा था जिसे देखते हुए वहां जेसीबी मशीन लगाई गई थी। मशीन के जरिए रास्ता साफ किया जा रहा था।
आपको बता दें कि बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते सिरमौर जिले की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं जिले में भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग की 30 सड़कें अभी भी प्रभावित हैं। इससे विभाग को 37.32 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बरसात के चलते सिरमौर जिले में भूस्खलन का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। संगड़ाह- हरिपुरधार मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
लैंडस्लाइड के वीडियो को देखकर आप डर जाएंगे। हांलाकि लोगों की जागरूकता के चलते यह हादसा टल गया। लोगों ने पहाड़ को दरकते हुए देख लिया जिस वजह से वे सतर्क हो गए। नहीं तो काई भी हादसा हो सकता है। सड़क पर पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया। जिस वजह से लोगों को भी परेशानी हुई।