Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Sunday Special: हिमाचल के मशहूर पर्यटन स्थल जानने के लिए पढ़ें यह खबर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) भारत का एक बहुत की खूबसूरत राज्य है। प्रदेश में घूमने के लिए दूसरे राज्यों से पर्यटक (Tourist Place) यहां पहुंचते हैं। यह प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

Sunday Special: हिमाचल के मशहूर पर्यटन स्थल जानने के लिए पढ़ें यह खबर
X

हिमाचल के मशहूर पर्यटन स्थल जानने के लिए पढ़ें यह खबर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) भारत का एक बहुत की खूबसूरत राज्य है। प्रदेश में घूमने के लिए दूसरे राज्यों से पर्यटक (Tourist Place) यहां पहुंचते हैं। यह प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हिमाचल पर्यटकों के लिए एक खास राज्य रहा है, जो अपनी निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिरों (Ancient Temples) के लिए जाना जाता है। अपनी ऊंची-ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती यहां आने वाले लोगों को शांति और सुकून प्रदान करती है। आज हम आपको हिमाचल (Himachal) की कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा, बीर हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जिसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। शांत परिदृश्य, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कलात्मक मंदिरों के बीच बीर 5,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बीर ट्रेकिंग पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और हैंड ग्लाइडिंग सहित मनोरंजक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां भी हर उम्र के वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है जैसे आप झील के किनारे टहल सकते हैं, तो वही मॉल रोड में शॉपिंग कर सकते हैं, यहां के लोकप्रिय कैफे में जा सकते हैं।

धर्मशाला हिमाचल का एक बेहद ही खास पर्यटक स्थल है, जो कांगड़ा से 17 किमी की दूरी पर मौजूद है। समुद्र तल से औसतन 1,475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, धर्मशाला कांगड़ा घाटी की भूमि के सुंदर खंड पर स्थित है, जो पर्यटकों को अपनी शानदार सुंदरता के लिए मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां की बर्फ से लदे धौलाधार पर्वत इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। साथ ही धर्मशाला दलाई लामा का पवित्र स्थान भी है। धर्मशाला सबसे शांत स्थलों में से एक है, जहां आपको उत्तर भारत में प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति का सही समामेलन मिलेगा।

चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में स्थित, कसौली एक पहाड़ी छावनी शहर है जो वीकेंड पर घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस बनता है। कसौली चंडीगढ़ से सिर्फ 65 किमी दूर स्थित है, जो अपने आकर्षण और साहसिक गतिविधियों के अलावा और खूबसूरत रिजॉर्ट और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। पर्यटकों के बीच कसौली के लोकप्रिय होने का कारण ये है कि यहां हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ जरूर है। चाहे ट्रैकिंग, कैम्पिंग, राफ्टिंग हो या दर्शनीय स्थल हो या आध्यात्मिकता से जुडी जगह हो। कसौली शुरू से ही ट्रैकिंग के शौकीनों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्वर्ग रहा है।

और पढ़ें
Next Story