mausam ki jankari: हिमाचल में भारी बारिश,यलो अलर्ट जारी
mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी है। गुरुवार सुबह से ही प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं।

mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी है। गुरुवार सुबह से ही प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सोलन के अर्की में पांच सड़कें और कंडाघांट में दो सड़कें बंद हैं। वहीं, ऊना में भारी बारिश के चलते बुधवार को डीसी से लेकर कोर्ट परिसर में पानी घुस गया था। डीएसपी दफ्तर में तो मछलियां तैरती देखी गई थी।
हिमाचल में 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के बाद अब 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दो अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। 31 जुलाई और एक अगस्त को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। बीते चौबीस घंटे में बिलासपुर जिले में सबसे अधिक 85 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा, शिमला के जुब्बड़हटी में भी इतनी ही बारिश हुई है। ऊना में 64, पालमपुर में 50, नाहन 17, सुंदरनगर 13, मंडी-डलहौजी 8, मनाली 44 और शिमला 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, मंडी 32.1, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 30.4, कांगड़ा 29.4, सोलन 29.0, भुंतर-धर्मशाला 28.6, सुंदरनगर 28.3, नाहन 27.0, कल्पा 24.9, शिमला 23.4, केलांग 22.9, मनाली 21.4 और डलहौजी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।