Road Accident: सिरमौर जिले में खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौत, एक घायल
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले (Sirmaur district) से एक दर्दनाक हादसे (Road Accident) की खबर आ रही है। सिरमौर जिले के पच्छाद एरिया में यह हादसा (Accident) हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले (Sirmaur district) से एक दर्दनाक हादसे (Road Accident) की खबर आ रही है। सिरमौर जिले के पच्छाद एरिया में यह हादसा (Accident) हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत (Death) की खबर है। वहीं एक शख्स घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा छैला-सोलन सड़क मार्ग पर हुआ है। हादसे के समय पिकअप में 3 लोग सवार थे। हादसे में घायल शख्स को सोलन अस्पताल (Hospital) रेफर किया गया है। यहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिकअप छड़ील नजदीक जघेड़ (कांगू की जुबड़ी) के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अनिल (20) राजेश ग्राम रेडी गुसान तहसील राजगढ़ व रिशु (32) पुत्र बलवन्त ग्राम टिक्करी (राजगढ़) के रूप में हुई है। हादसे में सुनील (20) निवासी ग्राम रेडी गुसान घायल हुआ है। घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया है। घायल हुआ युवक हादसे में मृतक युवक का सगा भाई बताया जा रहा है।हादसे की जानकारी के बाद से ही घर मे मातम पसरा हुआ है। एक बेटे की मौत हो चुकी है तो दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। सभी लोग अस्पताल में घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने पिकअप हादसे में दो युवकों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके पश्चात शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।