शराब के नशे में ले ली रिश्तेदार की जान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में एक व्यक्ति ने शराब (Alcohol) के नशे में साढ़ू के सर में ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में एक व्यक्ति ने शराब (Alcohol) के नशे में साढ़ू के सर में ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि 15 फरवरी को अपने जीजा कुलदीप सिंह, राजकुमार, निसार निवासी जम्मू एवं दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार के साथ दिन के समय शाहपुर के तत्तवाणी घूमने गए थे।
शाम को वापस आते वक्त उन्होंने शराब पी। उसके बाद रास्ते में राजकुमार एवं इसके साढ़ू दीपक कुमार की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया गया था।
आपको बता दें कि धर्मशाला पहुंचने पर दीपक कुमार ने दोबारा राजकुमार के साथ लड़ाई-झगड़ा किया। इस दौरान दीपक ने राजकुमार को सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुबाबिक, धर्मशाला अस्पताल (Dharamshala Hospital) में घायल शख्स की हालत को गंभीर देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस दौरान पीजीआई जे जाते समय अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना धर्मशाला में दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी रेहलू तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सूचना के मुताबिक राजकुमार उपरोक्त की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। एसपी विमुक्त रंजन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।