शादी का झांसा देकर युवती से होटल में किया रेप, अब मना करने पर लड़की ने दर्ज कराया केस
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 32 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों बाद तब लड़की ने लड़के से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 32 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों बाद तब लड़की ने लड़के से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। जिससे लड़की को उस पर शक हुआ। लड़की ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो वह शादी शुदा निकला। लड़का पंजाब का रहने वाला है।
इसके बाद लड़की ने उसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक पहले से ही शादीशुदा है तथा उसका तलाक का केस भी चला हुआ है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लड़की ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। वहीं लड़की का कहना हैं कि आरोपी लड़के ने उसे सही जानकारी नहीं दी।
ये कहना है युवती का
आरोपी युवक ने युवती से कहा था कि वह तलाक होते ही उससे शादी कर लेगा और जब बाद में युवती ने युवक को फिर से शादी करने को कहा तो युवक आनाकानी करने लगा और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। अब युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।