Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल की खबर: लगातार तीसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, भूस्खलन से नेशनल हाईवे-5 हुआ बाधित

हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शिमला में भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राज मार्ग-5 बाधित हो गया है। साथ ही किन्नौर से संपर्क कट गया है। प्रदेश में रविवार की सुबह से वर्षा का क्रम जारी रहा।

Rain disrupts normal life in Himachal Pradesh for third consecutive day Shimla Hindi News
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार तीसरे दिन भी बारिश (Rain) का क्रम जारी रहा। लगातार हो रही वर्षा की वजह से प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त (Rain disrupted life) हो गया है। शिमला जिले में बधाल के निकट भूस्खलन (Shimla landslide) हुआ है। इसकी वजह से नेशनल हाईवे-5 बाधित हो गया है। इस कारण किन्नौर का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। नेशनल हाईवे-5 के दोनों ओर गाड़ियों लाइनें लगी हुई नजर आ रही हैं। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी राष्ट्रीय राज मार्ग को दुरूस्त करने में जुटी हुई है।

वहीं लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों का हिमपात हुआ है। बारालाचा, रोहतांग दर्रा, कुंजम, तंगलंगला व शिंकुला दर्रा पर बर्फबारी के बाद यात्रा जोखिम भरी हो गई है। राष्ट्रीय राज मार्ग 305 पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से निगम की 5 बसों के साथ यात्री फंस गए हैं। यहां रविवार की सुबह से ही बारिश का सिलसिला देखा गया।

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद से पार्वती और ब्यास नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश की वजह से राष्ट्रीय राज मार्ग-3 पर जिया से रामशिला, भुंतर-मणिकर्ण समेत अन्य मार्गों पर भूस्खलन का संकट मंडरा रहा है। चौकीडोभी गांव के निवासी पूरी रात चैन की नींद नहीं सो सके हैं। इस गांव में भूस्खलन की जद में पहले ही दो मकान आ चुके हैं।

इन दिनों बरसात के मौसम में दूसरे घरों को भी संकट उत्पन्न हो गया है। साथ नांगचा गांव के साथ लगती पहाड़ी से भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है। यहां बारिश का क्रम जारी रहने की वजह से अनार और सेब का तुड़ान प्रभावित हो गया है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

और पढ़ें
Next Story