Mausam ki jankari: हरियाणा और पंजाब में मौसम हुआ सुहाना, कई हिस्सों में बारिश
चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई । जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई और लोगों को गर्मी तथा उमस से कुछ राहत मिली।

X
Pradeep KumarCreated On: 5 July 2020 11:06 AM GMT
Mausam ki jankari: हरियाणा, पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई और लोगों को गर्मी तथा उमस से कुछ राहत मिली।
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन उमस से लोगों को और परेशानी का सामना करना चंडीगढ़ के निकटवर्ती शहरों में पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में भी बारिश हुई।
हरियाणा के गुडगांव, फरीदाबाद, जींद, अंबाला और हरियाणा के अन्य भागों में बारिश हुई। पिछले एक सप्ताह से हरियाणा और पंजाब तथा चंडीगढ़ में उमस भरा मौसम बना हुआ था। यहां मौसम विभाग ने अगले दो दिन में क्षेत्र में और बारिश होने का अनुमान जताया है।
Next Story