Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आकस्मिक बाढ़ की भी चेतावनी भी जारी की है।

Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा
X

मौसम की जानकारी

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आकस्मिक बाढ़ की भी चेतावनी भी जारी की है। मानसून के कोहराम की मार झेल रहे हिमाचल में मंगलवार का दिन फिर से भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग दिल्ली द्वारा राज्य के चार जिलों में बहुत भारी बारिश के साथ साथ फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है, जो तबाही का कारण बना सकता है। विभाग ने लोगों को पूरी तरह से ऐतिहात बरतने का परामर्श दिया है। वहीं विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की भी सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 27 और 28 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तूफान चलने और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से अब भी दर्जनों सड़कें बंद हैं। मंडी से 12 किलोमीटर दूर सात मील के पास भूस्खलन से चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बाधित हो गया है। सीजन के दौरान बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है।

शहरों का न्यूनतम तापमान

आपको बात दें कि राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 18.7 दर्ज किया गया वहीं सुंदरनगर में 23.1 तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं भुंतर में 22.8, कल्पा में 15.9, धर्मशाला में 20.2, ऊना जिले में 26.4, नाहन में 26.2, केलांग में 14.8, पालमपुर में 21.5, सोलन जिले में 21.5, मनाली जिले में 19.2, कांगड़ा जिले में 25.6, मंडी में 22.0, हमीरपुर में 25.3, चंबा 23.6, डलहौजी 17.0 और कुफरी में 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।

और पढ़ें
Next Story