Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki jankari: लाहौल-स्पीति में जमकर बर्फबारी, केलांग में कड़ाके की ठंड माइनस में पहुंचा तापमान

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में दो दिन मौसम साफ रहने के बाद लाहौल-स्पीति में आज सुबह जमकर बर्फबारी (Snowfall) हुई है। बर्फबारी की वजह से तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की कई है। वहीं कुल्लू-मनाली की बात करें तो यहां पर धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, प्रदेश में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पुर्वानुमान है।

Mausam ki jankari: लाहौल-स्पीति में जमकर बर्फबारी, केलांग में माइनस 3.2 दर्ज किया गया तापमान
X

मौसम की जानकारी

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में दो दिन मौसम साफ रहने के बाद लाहौल-स्पीति में आज सुबह जमकर बर्फबारी (Snowfall) हुई है। बर्फबारी की वजह से तापमान (Temperature) में भारी गिरावट दर्ज की कई है। वहीं कुल्लू-मनाली की बात करें तो यहां पर धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, प्रदेश में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पुर्वानुमान है। हिमाचल के मंडी, शिमला, चंबा सहित अन्य जिलों में धूप खिली हुई है। वहीं लाहौल पुलिस ने अपनी जानकारी में बताया कि, यहां बर्फबारी शुरू हो गई है और स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार जिले में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित है। लाहौल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

इन स्थानों पर हुई बर्फबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेह-मनाली हाईवे बर्फबारी के चलते एक सप्ताह से बंद है। 17 अक्तूबर के बाद से हाईवे पर आवाजाही बंद है और बड़ी संख्या में यहां वाहन फंसे हुए हैं। वहीं बारलाचा पास पर काफी बर्फबारी हुई है। अब अगले महीने की शुरुआत तक हाईवे खुलने के आसार हैं। बारलाचा से सरचु तक हाईवे पर भारी हिमपात हुआ है। लाहौल में लगातार ताजा बर्फबारी से पारा माइनस में चला गया है। यहां पर न्यूनतम पारा माइनस 3.2 डिग्री है और जमाव बिंदु के करीब है। वहीं, शिमला के मुकाबले मंडी के सुंदरनगर और कुल्लू के भुंतर का न्यूनतम तापमान कम दर्ज हुआ है। सूबे में सबसे अधिक पारा 27 डिग्री के करीब पौंटा साहिब में रिकॉर्ड किया गया है।

शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जब से बर्फबारी शुरू हुई है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मंडी जिले के सुंदरनगर में 27.2 डिग्री सेल्सियस और 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल्लू जिले भुंतर में 23.7 डिग्री सेल्सियस और 07.2 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में 13 डिग्री सेल्सियस और 1.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 22.4 डिग्री सेल्सियस और 10.0 डिग्री सेल्सियस, केलांग में 9.3 डिग्री सेल्सियस और -3.2 डिग्री सेल्सियस, चंबा में जिले में 23.7 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

और पढ़ें
Next Story