Mausam Ki Jankari: शिमला में सबसे ज्यादा रहा रात का पारा, मैदानी इलाकों में छाया कोहरा
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात का तापमान सबसे अधिक हो गया है। रविवार रात को हिल्स क्वीन शिमला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात का तापमान सबसे अधिक हो गया है। रविवार रात को हिल्स क्वीन शिमला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ऊंचाई वाले मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार रात को प्रदेश के छह क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 26 दिसंबर तक प्रदेश भर में धूप खिली रहने की संभावना है।
आज शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। रविवार की धूप से मौसम में बनी ठंडक में हल्की कमी आई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.8, सोलन 23.2, बिलासपुर 22.4, हमीरपुर 22.0, कांगड़ा 21.9, सुंदरनगर 21.1, नाहन 20.0, मंडी 19.6, पालमपुर 18.7, चंबा 18.3, भुंतर 17.6, शिमला 15.1, धर्मशाला 13.6, मनाली 13.0, डलहौजी 12.4, कल्पा 9.8 और केलांग में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मैदानी इलाकों का हाल
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। वहीं मंगलवार को कोहरा नहीं पड़ने के आसार हैं। उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम होने से नदी-नाले जमना शुरू हो गए हैं। सड़कों पर सुबह के समय फिसलन होने से वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।