Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Mausam Ki Jankari: हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Mausam Ki Jankari: प्रदेश में नए साल पर पर्फबारी नहीं होने का पुर्वानुमान है। हालांकि, 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जरूरी है। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
X

मौसम की जानकारी

Mausam Ki Jankari: प्रदेश में नए साल पर पर्फबारी नहीं होने का पुर्वानुमान है। हालांकि, 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जरूर है। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

शिमला, मनाली सहित सूबे के किसी भी इलाके में इस बार व्हाइट क्रिसमस देखने को नहीं मिला। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर में 20.8, बिलासपुर में 21.0, हमीरपुर में 20.7, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 19.5, चंबा में 18.3, नाहन में 17.4, भुंतर में 17.1, शिमला में 16.1, धर्मशाला में 14.2, डलहौजी में 9.9, कल्पा में 8.7 और केलांग में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां लुढ़का पारा

शनिवार को केलांग, कल्पा, सोलन, मनाली और मंडी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम पारा -11.1 डिग्री, मंडी में -1.0 डिग्री, सोलन में 1 और भुंतर में -1.0, मनाली में -0.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार खेतों में कोहरा जमने के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को प्रदेश के 5 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, और कांगड़ा में कोहरे के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। सड़कों पर पानी जमने के कारण यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

और पढ़ें
Next Story