Mausam ki jankari: हिमाचल में 8 सितंबर तक खराब बना रहेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर और डलहौजी में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर और डलहौजी में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आठ सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा, मगर मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में मानसून के कमजोर रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को दिन भर मौसम खराब बना रहा। इस दौरान कुछ स्थानों पर दिन के समय धूप भी खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में फिर से उछाल रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक का उछाल आया है। ऊना व कांगड़ा के तापमान दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। इसके अलावा कल्पा, नाहन, सोलन और चंबा के तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार को एक दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। राज्य में आठ सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा।