mausam ki jankari: हिमाचल में झमाझम, 18 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है चारो ओर पानी ही पानी नजर आता है। बारिश ने कई नदियों के पुल बहा दिये हैं। लोगों आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।

mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है चारो ओर पानी ही पानी नजर आता है। बारिश ने कई नदियों के पुल बहा दिये हैं। लोगों आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। विभाग की मानें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, सोलन, कुल्लू, चंबा व सिरमौर में 17 अगस्त को अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश होगी।
आपको बता दें कि सुंदरनगर, धर्मशाला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, डलहौजी व केलांग के अधिकतम तामपान में बुधवारे के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके अलावा शेष हिमाचल के तापमान में बढ़़ोतरी रिकार्ड की गई है। नाहन व हमीरपुर के तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री का उछाल आया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रहा हैं। ऊना व कांगड़ा जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। गुलेर में सबसे ज्यादा 105 मिलीमीटर बारिश हुई है। अंब में 67, गगल में 63, नयनादेवी में 47, नगरोटा में 42, बिलासपुर में 35 और जोगिंद्रनगर में 32 मिलीमीटर बारिश हुई है। बहरहाल आने वाले दिनों में यदि बारिश होती है तो लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।