Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल में बोले जेपी नड्डा- हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से प्रेरित

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा (Kangra) जिले के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक और प्रशिक्षण शिविर (Training camp) चल रहा है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक और शिविर में शिरकत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला पहुंचे हैं।

हिमाचल में बोले जेपी नड्डा- हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित
X

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा (Kangra) जिले के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक और प्रशिक्षण शिविर (Training camp) चल रहा है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक और शिविर में शिरकत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला पहुंचे हैं।

कांगड़ा जिले में नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और इसे ही हमें आगे बढ़ाना है। आगे उनहोंने कहा कि यही हमारा उद्देश्य है, जिसके साथ हम जुड़े हैं। हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित हैं। यही हमारा आर्थिक मॉडल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आदरणीय अटल जी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। ऐसा ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी किया। उन्होंने बिना मांगे हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा लौटाया।

वहीं उन्होंने कहा कि हम वोकल फॉल लोकल को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल के लॉकल उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें भी हर जिले में अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

वहीं उन्होंने कहा कि आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित हैं। हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमको आगे बढ़ाना है। वहीं उन्होंने कहा कि वो हमारा उद्देश्य है जिसके साथ हम जुड़े हैं।

इसक बाद जेपी नड्डा यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर नीचे तक सभी राजनीतिक दल परिवारवाद वाली पार्टियां हैं। लेकिन भाजपा में पार्टी ही परिवार है। वहीं उन्होंने दावा किया कि कोई दूसरी पार्टी में 18 करोड़ सदस्य बनाने की ताकत ही नहीं है।

और पढ़ें
Next Story