कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में किया बदलाव, यहां पढ़े
हिमाचल प्रदेश अब सुबह पांच से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है। ये बस उन्हीं रूटों पर चलाई जाएंगी जहां पर सवारियां उपलब्ध होंगी इसकी जानकारी एचआरटीसी को उपलब्ध कराई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश अब सुबह पांच से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है। ये बस उन्हीं रूटों पर चलाई जाएंगी जहां पर सवारियां उपलब्ध होंगी इसकी जानकारी एचआरटीसी को उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह और शाम को उसी समय पर बसें चलेंगी जैसे कोरोना संकट से पहले आवाजाही होती थी। स्थानीय रूटों पर बसें क्लब होकर चलेंगी जबकि लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी। यदि लोकल रूट पर सवारियां नहीं हैं, तो परिवहन निगम बसें नहीं भेजेगा। सवारियों की जानकारी जुटाने के लिए निगम के कर्मचारी फील्ड से रिपोर्ट देंगे। चालकों और परिचालकों को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
इसके अलावा जिस क्षेत्र में दो बसें जाती हैं, फिलहाल अभी वहां के लिए एक ही बस भेजी जाएगी। शाम को सात बजे के बाद उन्हीं रूटों में बसें भेजी जाएंगी, जो नौ बजे या इससे पहले अपने गंतव्य पर पहुंच सके। निगम ने लंबी दूरी के रूटों पर जाने वाली बसों की टाइमिंग भी एक से डेढ़ घंटा आगे की है। बस सेवाओं में अभी निगम ने बढ़ोतरी नहीं की है। लांग रूटों पर भी उतनी ही बसें भेजी जाएंगी, जितनी पहले चल रही थीं। इसकी सूची परिवहन निगम ने अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी है।