हिमाचल में येलो अलर्ट: मंडी, शिमला समेत कई इलाकों में झमझाम बारिश
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मंडी, शिमला समेत कई इलाकों में झमझाम बारिश हुई है। मंडी के धर्मपुर इलाके में बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मंडी, शिमला समेत कई इलाकों में झमझाम बारिश हुई है। मंडी के धर्मपुर इलाके में बारिश हो रही है। इसके अलावा, शिमला में भी दोपहर को बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर को अगले तीन दिनों के लिए आठ जिलों शिमला, मंडी, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से तीन दिन के लिए प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पांच जुलाई से सात जुलाई तक तीन दिन येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान मैदानी और मध्यपर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल में चार जुलाई की रात से मानसून में तेजी आएगी।
पांच और छह जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। आठ जुलाई तक प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है।