कोरोना काल में कांग्रेस का प्रदर्शन, सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर उड़ाई धज्जियां
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर चौड़ा मैदान में काफी संख्या में कांग्रेस वर्कर जुटे।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर चौड़ा मैदान में काफी संख्या में कांग्रेस वर्कर जुटे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस वर्करों में हल्की धक्का मुक्की भी हुई।
प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के बाहर भी पुलिस पीपीई किट और बैरिकेड लगाकर तैनात रही। कोरोना काल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। चौड़ा मैदान में बेरीकेट्स तोड़कर कांग्रेसी कनेडी चौक रवाना हुए और इस दौरान पुलिस बल प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने में नाकाम रही तो हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
इस प्रदर्शन के दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने कहा कि हम सीएम को ज्ञापन देने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने जगह-जगह रोका है। सरकार पुलिस बल से लोगों की आवाज नहीं दबा सकती है। पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख और कान खोलेगी। विधानसभा के पास कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाएगा। वहीं, हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि यह सरकार जनता विरोधी है। महामारी में लोगों की नौकरियां जा रही हैं। कांग्रेस ने देश का विकास किया है।