हिमाचल में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, प्रदेश में मरने वालाें की संख्या 23 हुई
हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस का कहर जारी है। प्रदेश के चंबा जिले में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है। शुक्रवार को एक महिला को चंबा से धर्मशाला रेफर किया गया था।

हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस का कहर जारी है। प्रदेश के चंबा जिले में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है। शुक्रवार को एक महिला को चंबा से धर्मशाला रेफर किया गया था। 58 वर्षीय महिला ने धर्मशाला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। संक्रमित महिला चंबा शहर के मोहल्ले की रहने वाली थी। इसके अलावा, चंबा के बगधार समोटी में 84 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है।शुक्रवार को हुई दोनों मौतों में पीड़ितों के सैंपल मौत के बाद लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की जान गई है।
वहीँ प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 190 मामले सामने आए हैं। इससे पहले, प्रदेश में एक दिन में इतने केस रिपोर्ट नहीं हुए थे। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में जहां दो महिलाओं की मौत हुई है, वहीं 190 केस भी रिपोर्ट हुए हैं। सोलन में सबसे अधिक एक साथ 76 नए मामले आए है। इसके अलावा, चंबा में 32, कांगड़ा में 14, मंडी आठ, सिरमौर 23, ऊना में 8, शिमला सात, हमीरपुर आठ, और कुल्लू में एक केस रिपोर्ट हुआ है।