हिमाचल में कोरोना से दो और मौतें, शुक्रवार को आए 432 नए केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते मौतों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वहीं, 432 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ी हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते मौतों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वहीं, 432 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ी हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से 108 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल मामले 11692 पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कांगड़ा जिले में चार मौतें, मंडी में एक शख्स की कोरोना ने जान ली है। वहीं मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को बीपी और शूगर की दिक्कत थी। वहीं कांगड़ा जिले में शनिवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 432 नए मामले आए हैं। मंडी में 70, बिलासपुर 30, ऊना 82, कुल्लू 17, कांगड़ा 24, सिरमौर 67, सोलन 41, हमीरपुर 09, चंबा 14 और शिमला में 69 मामले आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 11622 पहुंच गया है। 4430 सक्रिय मामले हैं। अब तक 7054 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोलन जिले में सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं।