Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rape News: हिमाचल की रहने वाली नाबालिग से दो भाईयों ने बिलासपुर में किया रेप, जांच शुरू

हिमाचल में नाबालिग से रेप के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी ताजा मामला बिलासपुर के गोहर थाना से सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर में नाबालिग से दो भाईयों ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में नाबालिग से रेप के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी ताजा मामला बिलासपुर के गोहर थाना से सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं।

जानकारी के अनुसार, गोहर इलाके की 17 साल की एक नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिलासपुर जिले में एक लड़के ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। जहां से दोनों आरोपियों ने जबरन लड़की को गाड़ी में डालकर अपने घर ले जाकर जबरन रेप किया। वारदात 26 सितंबर की बताई जा रही है जब आरोपी उसे अपने घर बिलासपुर ले गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसके साथ 11 दिनों तक लगातार दुष्कर्म कर रहे थे। लेकिन मौका पाकर पीड़िता भाग निकली। उसने अपने घर वालों से फोन पर बात की। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी और पीड़ित लड़की को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया।

लड़की ने सारी आपबीती परिवार को बताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी हैे। पुलिस आरोपियों से पुछताछ मेें जूटी है। जिसके बाद ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पीड़िता की मेडिकल जांच में भी आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।


और पढ़ें
Next Story