हाईवे पर फंसा सेब से लदा ट्रक, घंटों बाधित रहा एनएच-205
हिमाचल की राजधानी शिमला में एनएच-205 पर यादगार के पास सेब से लदा ट्रक फंस गया। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

X
हिमाचल की राजधानी शिमला में एनएच-205 पर यादगार के पास सेब से लदा ट्रक फंस गया। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 तक हाईवे बहाल हो पाया।
जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक यादगार के पास सुबह करीब सवा नौ बजे फंस गया। भूस्खलन वाले स्थान पर सड़क खराब होने के कारण ट्रक का वजन एक तरफ को हो गया। इसके बाद ट्रक को खाली किया गया और जेसीबी की मदद से इसे पलटने से बचाया गया।
Next Story