इस बार सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर होगा विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन बस आने की वाला है। आपको बता दें की जयराम ठाकुर का जन्मदिन 6 जनवरी को है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 6 जनवरी, 2021 को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ करेंगे।

सीएम जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन बस आने की वाला है। आपको बता दें की जयराम ठाकुर का जन्मदिन 6 जनवरी को है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 6 जनवरी, 2021 को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस ऐप में एमएलए कॉर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विधायक ई-मित्र सेवा आरम्भ होने से विधायक ऑनलाइन अपने कार्य का फॉलो-अप कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जन प्रतिनिधियों को जो मांगें रखती है, विधायक उन मांगों को मुख्यमंत्री में समक्ष रखते हैं। इसके पश्चात, उन प्रस्तावों का फॉलो-अप करने के लिए विधायकों को अन्य कार्यालय से सम्पर्क करने में बहुत अधिक समय लग जाता था।
मुख्यमंत्री श्री @jairamthakurbjp जी 6 जनवरी को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर करेंगे विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ ।
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) January 3, 2021
मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इसकी निगरानी करेगा।
👇https://t.co/AsHyoOCusH pic.twitter.com/tlL9bU1bj3
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायकों के आग्रह पर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसी तकनीकी विकसित की जाए जिससे विधायकों को अपने प्रस्तावों को लेकर हो रही प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
प्रवक्ता ने कहा कि इस सुविधा के प्रारम्भ होने से मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इसकी निगरानी करेगा। इससे समय की भी बचत होगी तथा पूरी जानकारी फोन के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में यह सुविधा सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकतर जनता ने शिखर की ओर हिमाचल ऐप को डाउनलोड किया है, जिससे आम जनता आसानी से सरकार की हर गतिविधि की जानकारी केवल एक ऐप के माध्यम से प्राप्त कर पा रही है।