Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल में मंत्री की बेनामी संपत्ति मामले ने पकड़ा तूल

हिमाचल सरकार के एक मंत्री के दिल्ली दौरे के बाद हिमाचल में सियासी गरमाहट है। मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रवास के दौरान मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने आरोप लगाया था कि सरकार के एक मंत्री के पास बेनामी संपत्ति है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

हिमाचल में मंत्री की बेनामी संपत्ति मामले ने पकड़ा तूल
X
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी

हिमाचल सरकार के एक मंत्री के दिल्ली दौरे के बाद हिमाचल में सियासी गरमाहट है। मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रवास के दौरान मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने आरोप लगाया था कि सरकार के एक मंत्री के पास बेनामी संपत्ति है, जिसकी जांच होनी चाहिए। इन आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद यहां माहौल गरमाया हुआ है, जिस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार के पास मंत्री के खिलाफ शिकायत आई है, मगर फैक्ट जानने के बाद ही तय किया जाएगा कि इसकी जांच होनी चाहिए या नहीं।

उन्होंने फिलहाल किसी भी तरह की जांच से इनकार किया है। उधर, सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसियां अपने स्तर पर इस मामले को खंगाल रही हैं, जो सीएम को इसकी जानकारी देंगी। तभी फैक्ट सामने आएंगे और इसके बाद सार्वजनिक रूप से जांच सौंप दी जाएगी। उधर, मंत्री के दिल्ली जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि मेजर विजय सिंह मनकोटिया के खिलाफ मंत्री ने मानहानि का दावा करने की बात भी कही है। अभी आरोपों की जांच पर ही साफ होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है, मगर सियासी माहौल गर्म है।

इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष ने नैतिकता के आधार पर उच्च मूल्यों की दुहाई देकर इस्तीफा दे दिया था, कहीं इस मामले में भी ऐसा ना हो जाए। सूत्र बताते हैं कि हाइकमान के पास मंत्री अपना जवाब देने के लिए गए हैं, अब वहां पर क्या बात होती है, यह जल्दी सामने आ जाएगा। उधर, इस मामले को विपक्ष तूल देने लगा है, जिसके हाथ एक और मुद्दा लगा है। जल्द ही विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने वाला है, जिसमें विपक्ष की धार तेज होगी। यदि इन आरोपों के चलते मंत्री की कुर्सी जाती है, तो सरकार घिर जाएगी और उसे जवाब ढूंढने पड़ेंगे। इससे प्रदेश में सियासत का वर्तमान माहौल बदल सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


और पढ़ें
Next Story