Mausam Ki Jankari: लाहौल स्पीति और रोहतांग में बर्फ़बारी, सड़कों पर वाहन चलाना हुआ खतरनाक, चेतावनी जारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल के लाहौल स्पीति और रोहतांग दर्रे में हो रही बर्फ़बारी से सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। मनाली के निचले इलाकों में हल्की धूप खिली है। रोहतांग, किन्नौर, शिंकुला और बारालाचा में भी हल्की बर्फबारी हुई है।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल के लाहौल स्पीति और रोहतांग दर्रे में हो रही बर्फ़बारी से सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। मनाली के निचले इलाकों में हल्की धूप खिली है। रोहतांग, किन्नौर, शिंकुला और बारालाचा में भी हल्की बर्फबारी हुई है। बारालाचा में हिमपात होने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। वहीं बर्फ पड़ने से हिमाचल की वादियों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई, लेकिन ठंड के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
प्रदेश के लाहौल स्पीति में सोमवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। अब तक कैलाश और आसपास के इलाकों में दो से तीन इंच तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है बर्फबारी के चलते फिलहाल सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बन्द है। बिजली आपूर्ति सुबह से बाधित चल रहा है।
विश्व विख्यात रोहतांग दर्रा सहित जिला लाहौल स्पीति में हो रही बर्फ़बारी को देखते हुए मनाली प्रशासन ने मनाली प्रशासन ने आम जनता से अपील की। लगातार हो रही बर्फ़बारी के चलते मौसम साफ होने तक अटल टनल रोहतांग से आगे का रुख न करें पर्यटक प्रशासन ने लोगों को यह सलाह दी है।