Mausam Ki Jankari: शिमला के कुफरी में सीजन का पहला हिमपात, कई स्थानों पर हुई बारिश
Mausam Ki Jankari: शिमला के कुफरी,नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं मनाली, डल्हौजी समेत कई स्थानों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ बर्फबारी के चलते कई रूट प्रभावित हो गए हैं।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल के किन्नौर जिले में देर रात को भारी बर्फ बारी हुुई है। बर्फबारी से जिला में शीत लहर जारी है और तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया है। बर्फबारी से किसान बागवान खुश हैं लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तोड़ने का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं प्रदेश में बारिश भी हुई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं शिमला के कुफरी,नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं मनाली, डल्हौजी समेत कई स्थानों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ बर्फबारी के चलते कई रूट प्रभावित हो गए हैं। जनजातीय क्षेत्रों के कई गांव शेष दुनिया से कट गए हैं।
वहीं पर्यटन नगरी मनाली में भी इस सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई। रविवार देर रात मनाली शहर सहित आस पास के क्षेत्रों में ताज़ा बर्फ़बारी हुई। घाटी में हुई ताजा बर्फबारी के बाद समूची घाटी ने बर्फ़ की सफ़ेद चादर ओढ ली है। देर रात हुई ताजा बर्फबारी के बाद समूची घाटी ठंड की चपेट में है। घाटी में हुई बर्फ़बारी से पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं घाटी में हुई ताज़ा बर्फ़बारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।