हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्खलन, यातायत पूरी तरह बंद, सैंकडों वाहन फंसे
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से लोगों की परेशानी तो बढ़ी ही हैं। लेकिन बारिश से हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग -5 पर भूस्खलन के कारण लोग फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि किन्नौर जिले से काजा तक नाको के पास मलिंग-नाला में कल रात हुए भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्खलन के बाद सड़क पर फंसे वाहन।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से लोगों की परेशानी तो बढ़ी ही हैं। लेकिन बारिश से हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग -5 पर भूस्खलन के कारण लोग फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि किन्नौर जिले से काजा तक नाको के पास मलिंग-नाला में कल रात हुए भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क के दोनों तरफ से 100 से भी अधिक वाहन फंसे हुए हैं।
Himachal Pradesh: National Highway-5 from Kinnaur to Kaza is blocked since last night at Malling-Nalla near Nako in Kinnaur district, due to landslide; many vehicles stranded on both sides. pic.twitter.com/pZSBVaRJ3c
— ANI (@ANI) January 4, 2021
मार्ग बाधित होने से यातायत पूरी तरह से थम सा गया है। मालिंग नाला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बंद होने से दोनों को सैंकडों वाहन मार्ग खुलने की इंतजार में कतार में हैं। ऐसे में पूह के शलखर, चांगो, सुमरा सहित काजा क्षेत्र और सीमाओं की ओर जाने के लिए मार्ग पूरी तरह से अबरूद्ध हो चुकी है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने एडवाइजरी में बताया है कि भारी बर्फबारी के चलते शिमला, किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू व चंबा में ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने एडवाइजरी में बताया है कि भारी बर्फबारी के चलते शिमला, किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू व चंबा में ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बर्फबारी से लोगों को आगे भी परेशानी हो सकती है।