कोविड-19 फंड से एचआरटीसी को मिले पांच करोड़, यात्रियों को संक्रमण से बचाने में मिलेगी मदद
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर रिस्पांस कोविड-19 फंड से पांच करोड़ रुपए जारी किए हैं, ताकि बसों व निगम के संस्थानों को सेनेटाइज किया जा सके।

प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर रिस्पांस कोविड-19 फंड से पांच करोड़ रुपए जारी किए हैं, ताकि बसों व निगम के संस्थानों को सेनेटाइज किया जा सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि इससे आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।
इस धनराशि के माध्यम से परिवहन निगम को थर्मल गन और अन्य सुरक्षा उपकरण खरीदने में सहायता मिलेगी जिससे कि यात्रियों और निगम के कर्मचारियों के कोविड-19 से बचाव में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इससे पूर्व भी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस कोविड-19 फंड से पथ परिवहन निगम को आठ करोड़ की मदद भी प्रदान की है।
ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और हिमाचल पथ परिवहन निगम को लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए सहायता की जा सके। मु ख्यमंत्री ने कहा कि निगम द्वारा रात्रि बस सेवाएं आरंभ कर दी गई हैं। आगामी त्योहारों के दौरान लोगों की मांग के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।