Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रदेश भर में 272 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बीते गुरूवार रात व शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मूसलाधार बारिश होने से राज्य में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे कई भवनों को नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रदेश भर में 272 सड़कें बंद
X
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में बीते गुरूवार रात व शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मूसलाधार बारिश होने से राज्य में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे कई भवनों को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन होने से राज्य में 272 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जोन में बंद है। मंडी जोन में 177 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इसमें 174 सड़कें मडी सर्किल में बंद हैं। तीन सड़कें कुल्लू में अवरुद्ध हैं। शिमला में 48 सड़कें बंद चल रही हैं।

इसमें 25 नाहन, 13 रोहडू में, पांच-पांच सड़कें सोलन व रामपुर सर्किल में ठप चल रही है। कांगड़ा जोन में 31 सड़कें अवरुद्ध हैं। डलहौजी सर्किल में 25, पालमपुर में चार और नुरपूर सर्किल में दो सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरूद्ध हैं। हमीरपुर में 16 सड़कें बंद चल रही हैं। बिलासपुर में 10 और हमीरपुर सर्किल में छह सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि बंद पड़ी सड़कों में से 209 सड़कें जल्द यातायात के लिए बहाल हो जाएंगी। 30 सड़कें शनिवार शाम तक और 33 सडकें शनिवार के बाद बहाल होगी।

उधर, बारिश से लोक निर्माण विभाग को करोडों की चपत लग चुकी है। बारिश से विभाग को अब तक 26894.62 लाख का नुकसान हो चुका है। इसमें शिमला जोन में 5978.77 लाख, मंडी में 5681.11, हमीरपुर में 6990.68 और कांगड़ा जोन में 6287.16 लाख के नुकसान का आकलन लगाया गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे को बारिश से 1956.90 लाख का नुकसान हुआ है। शिमला में 957.38 व शाहपुर में 999.52 लाख की चपत लगी है।

और पढ़ें
Next Story