Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम का निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम का देर रात कांगड़ा के निजी अस्पताल में निधन हो गया। तुलसीराम की उम्र 78 साल थी। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम का निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक
X

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम का देर रात कांगड़ा के निजी अस्पताल में निधन हो गया। तुलसीराम की उम्र 78 साल थी। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। तुलसी राम भरमौर के विधायक रह चुके हैं व अभी काफी समय से पालमपुर में ही रह रहे थे। कांगड़ा से उनकी पार्थिव शरीर को भरमौर लाया जा रहा है। खड़ली खड्ड पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार तुलसीराम ने रात 11 बजे कांगड़ा के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से किडनी रोग से पीडि़त थे। इन दिनों वह पालमपुर स्थित अपने घर में ही रह रहे थे।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तुलसीराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि पण्डित तुलसी राम की जीवन यात्रा भगवान भोलेनाथ मणिमहेश की पाक पवित्र स्थली चौरासी धाम भरमौर से शुरू हुई थी, तुलसी राम गद्दी समुदाय से ताल्लुक रखते थे, जब गद्दी समुदाय और उनके लोग बेहद ही कठिन दौर से गुजर रहे थे तब पण्डित जी से ये सब नहीं देखा गया और उन्होंने अदालती कामकाज से सेवानिवृति लेते हुये राजनीति में आना मुनासिब समझा और उस वक़्त जनसंघ दल से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुये अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता ठाकुर सिंह भरमौरी को शिकस्त देकर विधानसभा की चौखटें लांघते रहे।

और पढ़ें
Next Story