हिमाचल में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, प्रदेश में 6623 पहुंचा आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश में लगातार काेरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। प्रदशे में कोरोना वायरस के 18 नए मामले आए हैं। शुक्रवार सुबह चंबा जिले के किहार में पहले संक्रमित के संपर्क में आने से 26 वर्षीय व्यक्ति पाॅजिटिव आया हैै।

हिमाचल प्रदेश में लगातार काेरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। प्रदशे में कोरोना वायरस के 18 नए मामले आए हैं। शुक्रवार सुबह चंबा जिले के किहार में पहले संक्रमित के संपर्क में आने से 26 वर्षीय व्यक्ति पाॅजिटिव आया हैै।वहीं भरमौर के एक प्रोजेक्ट के 17 मजदूर भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी झारखंड के रहने वाले हैं और होम क्वारंटीन थे।वहीं प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 460 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 97 हैं और 358 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6623 पहुंच गया है। 1716 सक्रिय मामले हैं। 4814 मरीज ठीक हो गए हैं। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। हिमाचल कोरोना के केस लगातार बढ़ने से सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।