Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Himachal News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का राज्य सरकार पर हमला, जानें क्या कहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करोना वैश्विक महामारी इस कद्र फैलने के लिए सत्तासीन भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

Himachal News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का राज्य सरकार पर हमला, जानें क्या कहा
X

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करोना वैश्विक महामारी इस कद्र फैलने के लिए सत्तासीन भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए ना तो सरकार के पास कोई नीति है और ना ही कोई दवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल एक्सपेरिमेंट करने वाली सरकार बनकर रह गई है। पहले खुद निर्देश जारी करती है और फिर बाद में अपने ही निर्देश बदल कर अपनी खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का विकास करवाना तो दूर, मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र में भी विकास करवाने में भी फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया है, लेकिन वह सुजानपुर को भी भूल गए।

वहीं कांगड़ा में सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना फैल रहा है। यह आरोप कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने टांडा में स्वास्थ्य उपकरण आबंटन कार्यक्रम के बाद लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में प्रदेश की भाजपा सरकार की सभी रणनीतियां फेल हो गई हैं। गांवों तक कोरोना पहुंच चुका है, जो सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। महामारी के दौर में प्रदेश में मृत्यु दर देश से बहुत ज्यादा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आज लिए फैसले को कल बदल देना और फिर नई नोटिफिकेशन जारी करना सरकार की आदत बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए की देश में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है और हम महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम हुए हैं। कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निर्णय लेने की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर खोलने में कोई प्रोटोकोल नहीं अनाया गया, जिस कारण बाहर से लोग यहां आ गए और कोरोना जगह-जगह फैल गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नाते वह अपने कर्तव्यों का निवर्हन कर रहे हैं, लेकिन कोरोना में भाजपा की ओर से राजनीति करने का आरोप सही नहीं है। इस पहले कुलदीप राठौर ने टांडा में मरीजों की सुविधा के लिए प्रिंसीपल भानु अवस्थी को स्वास्थ्य सामग्री भेंट की। उन्होंने कालेज प्रिंसीपल, सुपरिटेंडेंट और डाक्टरों की बेहतरीन सेवाओं के लिए पीठ थपथपाई।

और पढ़ें
Next Story