काफी अटकलों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची शिमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी अटकलों और चर्चाओं के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंची है। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार दोपहर को शिमला में अपने निजी आवास छराबड़ा पहुँची हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी अटकलों और चर्चाओं के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंची है। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार दोपहर को शिमला में अपने निजी आवास छराबड़ा पहुँची हैं।
हालांकि, उनके बच्चे पहले ही शिमला पहुंच चुके थे। उन्होंने जिला प्रशासन के पास जिले में एंट्री के लिए आवेदन किया था, जिसे मंजूर करने के बाद प्रियंका कुछ दिन के लिए अपने शिमला आवास पहुंची हैं। कायदे के अनुसार, उन्हें अब होम क्वारंटीन रहना होगा।
सूत्रों के अनुसार, प्रियंका 12:05 मिनट पर चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से छराबड़ा शिमला जिले में दाखिल हुई और उसके बाद सीधे अपने आवास छराबड़ा पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे पहले ही 13 अगस्त को यहां पहुँच गए थे। प्रियंका के बच्चों समेत 9 लोग शिमला पहुँचे हैं।
सूत्रों का कहना है कि 21 अगस्त तक वह अपने निजी आवास पर बच्चों समेत रुकेगी। हालांकि, यह भी जानकारी सामने आई है कि 30 अगस्त तक उनका यहां रुकने का कार्यक्रम हैं। प्रियंका ने बाकायदा यहां आने के लिए प्रशासन से अनुमति ली है।