हिमाचल में आज आए कोरोना के 81 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 7105
हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 7105 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में रविवार को 81 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 7105 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में रविवार को 81 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा में 39, बिलासपुर में 12, शिमला के रोहड़ू में 12, मंडी में 9, सिरमौर में 5 और कुल्लू में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
बिलासपुर जिले में दो पुलिस जवानों व तीन वर्षीय बच्चे सहित 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शिमला के रोहड़ू में 12 मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी यूपी से आए हैं।
जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के चुनाव टले
रविवार को होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव स्थगित हो गए हैं। चुनाव समिति के पदाधिकारी भास्कर गुप्ता ने बताया कि जोगिंद्रनगर में कोरोना के पॉजिटिव केस आने के बाद समिति ने एहतिहातन ये निर्णय लिया है। बैठक कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान पद के उम्मीदवार भी मौजूद रहे।
भास्कर गुप्ता ने बताया कि चुनावों की अगली तिथि शीघ्र ही बैठक के बाद घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक व्यापारी उनके पास रजिस्टर्ड हैं, जिनकी सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय चुनाव समिति ने लिया है।