Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 3 दिन बारिश के आसार, लगातार हो रही बर्फबारी से पारा पहुंचा माइनस में
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान माइनस जिरो डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में मौसम ने भी करवट बदली है। फिलहाल राज्य में तीन दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान माइनस जिरो डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में मौसम ने भी करवट बदली है। फिलहाल राज्य में तीन दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की माने तो शिमला केंद्र ने प्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की आसंका जताई है। 13 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वहीं, सूबे में शुष्क ठंड और बर्फबारी के बाद अब लाहौल स्पीति के केलांग में शून्य के करीब पारा पहुंच गया है।
मौसम में आ रहे इस बदलाव के चलते 14 नवंबर को उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 15 और 16 नवंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इससे तापमान में कमी आने के आसार हैं. सोमवार को शिमला और अन्य भागों में हल्के बादल और धूप खिली रही।
केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, मनाली में 6.1, कल्पा में 2.3, मंडी में 6.1, सोलन में 6.5, भुंतर में 5.8, सुंदरनगर में 6.8, शिमला में 9.8 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले प्रदेश का अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, बिलासपुर में 27.0, हमीरपुर में 26.8, सोलन में 26.5, कांगडा में 26.1, भुंतर में 26.0, सुंदरनगर में 25.7, मंडी में 25.0, नाहन में 24.7, चंबा में 23.9, धर्मशाला में 20.2, शिमला में 20.0, कल्पा में 18.2 डलहौजी में 12.9 और केलांग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।