Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

छठ पर्व पर हिमाचल के बाजारों में चहल-पहल बढ़ी, प्रवासियों ने जमकर की खरीददारी

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिकरण के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में प्रवासियों ने यहां काम की तलाश में दस्तक दी है। यहां कार्यरत प्रवासियों ने छठ पर्व की तैयारियां कई दिन पहले ही शुरू कर दी थीं और यही कारण है कि प्रवासियों के पर्वों का नजारा इस क्षेत्र में भी देखने को मिलता है।

छठ पर्व पर हिमाचल के बाजारों में चहल-पहल बढ़ी, प्रवासियों ने जमकर की खरीददारी
X

फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिकरण के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में प्रवासियों ने यहां काम की तलाश में दस्तक दी है। यहां कार्यरत प्रवासियों ने छठ पर्व की तैयारियां कई दिन पहले ही शुरू कर दी थीं और यही कारण है कि प्रवासियों के पर्वों का नजारा इस क्षेत्र में भी देखने को मिलता है। छठ पूजा के पहले दिन महिलाएं अपने परिवार की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना कर व्रत रखकर शाम को मीठा भोजन करती हैं।

दूसरे रोज पूरा दिन व्रत रखने वाली महिलाएं व पुरुष शाम को विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर नदी, तालाब व अन्य जलाशयों में जाकर अस्ताचंल गायी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करत हैं और अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत संपन्न करती हैं। अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाते हैं और इस पूजा में खासतौर पर पवित्रता का ध्यान रखा जाता है।

पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर शहर भी गुलजार हो गए हैं। प्रवासियों के छठ पर्व को लेकर बीबीएन के बाजारों में खूब रौनक रही। इस दौरान प्रवासियों ने बाजारों का रुख किया और व्रत से संबंधित सामान की खरीददारी की। बुधवार सुबह से शुरू हुए कठोर व्रत के तहत भगवान सूर्य को शुक्रवार शाम पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि शनिवार सुबह सूरज निकलने के बाद दूसरा व अंतिम अर्घ्य के साथ व्रत संपन्न होगा। व्रतधारियों ने गुरुवार को बाजारों से जमकर खरीददारी की।


और पढ़ें
Next Story