कांगड़ा न्यूज: उफनती नदी में छलांग लगाते युवकों का वीडियो वायरल, प्रशासन बेखबर
हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। लेकिन कुछ सरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं। बीते एक सप्ताह में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है। नदी-नाले उफान पर है।

हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। लेकिन कुछ सरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं। बीते एक सप्ताह में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है। नदी-नाले उफान पर है। सरकार और प्रशासन ने नदी नालों के पास ना जाने की अपील की है। बावजूद कई इलाकों में युवा वर्ग नदी-नालों के पास अठखेलियां करता नजर आ रहा है। ताजा मामला कांगड़ा जिले का है। यहां कुछ युवक नदी के उफान में पानी से मौज मस्ती करते दिख रहें हैं। जोकि बहुत ही खतरनाक है।
जानकारी के अनुसार, कांगड़ा में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां खड्ड के पानी में कुछ युवक नहाते हुए दिख रह हैं। उफनती नदी के बीच ये युवक मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। खड्ड में जबरदस्त बाढ़ आई हुई है। बावजूद जान की परवाह किये बगैर पानी में युवक छलांग लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीएमसी कांगड़ा के पास से गुजरने वाली माझी खड्ड की यह वीडियो है। फ़िलहाल, इस वीडियो को लेकर जिला प्रशासन की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया है।
कुछ दिन पहले कांगड़ा के जमानाबाद के समीरपुर में माझी खड्ड के उफान पर आने से वहां एक बुजुर्ग फंस गया था। स्थानीय प्रशासन ने बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला था। सूबे में 11 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने नौ अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।