Coronavirus: हिमाचल में आज आए कोरोना के 25 नए मामले, प्रदेश में 4538 पहुंचा आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस के 4538 केस हो चुकें हैं। 3085 लोगों ने अब तक कोराेना से जंग जीती है। प्रदेश में अब तक कोराेना वायरस से 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

X
हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस के 4538 केस हो चुकें हैं। 3085 लोगों ने अब तक कोराेना से जंग जीती है। प्रदेश में अब तक कोराेना वायरस से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने लोगों सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हिमाचल में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
वहीं सिरमौर जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। टांडा अस्पताल में भर्ती दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। कुल्लू जिले में आजमगढ़ यूपी से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रदेश में बाहर से आ रहै लोग ज्यादातर कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Next Story