Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Accident: शिमला जिले के पशाडा में हादसा, एक महिला की मौत, चार घायल

शिमला जिले के झाखडी थाना के तहत पशाडा नामक स्थान में डस्टन कार दुर्घटना में एक महिला की मौत की खबर है। जबकि 4 लोग घायल हुए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी में भर्ती किया गया है।

Accident: शिमला जिले के पशाडा में हादसा, एक महिला की मौत, चार घायल
X

शिमला जिले के पशाडा में हादसे के बाद का दृश्य।

शिमला जिले के झाखडी थाना के तहत पशाडा नामक स्थान में डस्टन कार दुर्घटना में एक महिला की मौत की खबर है। जबकि 4 लोग घायल हुए है। पाशाडा नामक स्थान में राष्ट्रीय उच्च मार्ग नम्बर 5 से नीचे गहरी खाई में एक कार गिर गई। जानकारों के अनुसार गाड़ी में पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना में सरोज नामक महिला की मौके पर मौत हुई, जो पोषणा की रहने वाली थी और आनी क्षेत्र में शादी हुई थी। इसके अलावा घायलों मे प्रदीप कुशुआ निवासी, सुनयरो झारखंड निवासी, सतीश झाखडी निवासी, व कबीर कंगोस निचार निवासी शामिल है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार यह सभी लोग एसजेवीएन के 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में ठेकेपर मेंटिनेंस के लिए रखे गए मजदूर है। आज सुबह यह मजदूर डस्टन कार में बैठ कर झाखडी से परियोजना कार्य स्थल बॉयल जा रहे थे कि

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने जानकारी दी की सभी लोग कार से बॉयल कार्यस्थल जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सीटू कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही झाखडी से पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को खाई से निकाल कर खनेरी चिकित्सालय पहुँचाया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

और पढ़ें
Next Story