Earthquake in Himachal: हिमाचल में भूकंप के झटके, 3.2 मापी गई तीव्रता
Earthquake in Himachal: भूकंप से एक बार फिर हिमाचल की धरती हिली है। रात करीब दो बजे प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात दो बजकर सात मिनट पर एक के बाद एक तीन झटके आए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Earthquake in Himachal: भूकंप से एक बार फिर हिमाचल की धरती हिली है। रात करीब दो बजे प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात दो बजकर सात मिनट पर एक के बाद एक तीन झटके आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप के झटके मंडी शहर में ज्यादा महसूस किए गए हैं। आपको बताते चलें कि भूकंप का केंद्र मंडी शहर के आसपास था। लेकिन भूकंप के झटके साथ लगते कांगड़ा, कुल्लू व बिलासपुर जिला में भी महसूस किए गए हैं।
Earthquake of magnitude 3.2 on the Richter Scale occurred at 13km south-southwest of Mandi at 0207 hours today: IMD, Himachal Pradesh
— ANI (@ANI) December 16, 2020
लोग डर कर कड़ाके की ठंड में अपने घरों से बाहर निकल आए व सुरक्षित स्थान पर आकर खड़े हो गए। काफी देर तक लोग घर में नहीं गए। लगातार तीन झटके महसूस होने से लोगों में दोबारा भूकंप आने का भय बन गया था। इस कारण लोग कड़ाके की ठंड में काफी देर तक बाहर रुके रहे। लोगों ने रात को अपने रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से फोन पर बात कर हाल जाना।
भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। भूकंप की दृष्टि से मंडी व कांगड़ा जिला अतिसंवेदनशील हैं।