Mausam Ki Jankari: हिमाचल में रात का मौसम ठंडा, दिन में छूट रहे हैं लोगों के पसीने
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में आज अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। प्रदेश में लोगों को दिन में चमकती धुप ने परेशान करके रखा हुआ है। लोगों को इन दिनों रात और सुबह शाम ठंड रह रही है।

मौसम की जानकारी
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में आज अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। प्रदेश में लोगों को दिन में चमकती धुप ने परेशान करके रखा हुआ है। लोगों को इन दिनों रात और सुबह शाम ठंड रह रही है। दिन में अधिक गर्मी होने से लोग परेशान हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि शिमला में बादल छाने और हवा चलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 14.3 पर पहुंच गया।
प्रदेश में दिन में धूप खिल रही है। इस कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश में धूप खिलने से तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज कि गया। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। प्रदेश में बारिश की भी अभी कोई संभावना नहीं है।