Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Corona Live Update: हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अहम बात यह है कि दो दिन पहले ही गोविंद ठाकुर ने शिमला में कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लिया था। आज सुबह मनाली में करवाए गए टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

Corona Live Update: हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
X

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर 

Corona Live Update: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अहम बात यह है कि दो दिन पहले ही गोविंद ठाकुर ने शिमला में कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लिया था। आज सुबह मनाली में करवाए गए टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। वहीं मंत्री के सुरक्षाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। ऐसे में अब दूसरे मंत्रियों की चिंताएं बढ़ गई है। गुरुवार को उनका रैपिड टेस्ट हुआ था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा, उनके पीएसओ भी कोरोना कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मंत्री गोविंद ठाकुर का टेस्ट हुआ और रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के बाद अब कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर होम आइसोलेट हुए हैं। वह बुधवार को राज्य सचिवालय भी में भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कि कोरोना कोई भी लक्षण नहीं हैं। हिमाचल में कोरोना से जयराम मंत्रिमंडल के वह छठे मंत्री हैं, जिन्हें कोरोना हुआ है। हालांकि, मौजूदा समय में उनके अलावा, कोई मंत्री कोरोना संक्रमित नहीं है. सभी स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 332 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से 224 लोग ठीक भी हुए हैं। हिमाचल में अब 3 लाख 80 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 21149 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 18179 लोग ठीक हो चुके हैं। 2646 एक्टिव केस हैं. मंडी जिले में 2849 लोग संक्रमित हुए हैं। सबसे अधिक 3529 केस सोलन जिले में रिपोर्ट हुए हैं। अब तक कुल 295 लोगों की मौत हो चुकी है।

और पढ़ें
Next Story