चंबा में लगातार बढ़ रही है कोराेना मरीजों की संख्या, जिले में अब तक 126 मरीज ठीक हुए
हिमाचल के चंबा जिले में कोरोना मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह चंबा जिले में दो नए मामले आए हैं। जिले के चैरी में दो लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दोनों पहले से पाॅजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।

X
Pradeep KumarCreated On: 16 Aug 2020 8:36 AM GMT
हिमाचल के चंबा जिले में कोरोना मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह चंबा जिले में दो नए मामले आए हैं। जिले के चैरी में दो लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दोनों पहले से पाॅजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।
इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 153 पहुंच गई है और 126 मरीज ठीक हो गए हैं। कोराेना की वजह से लोग घरों से निकलने में भी परेहज कर रहे हैं।
वहीं, प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3996 पहुंच गया है। 1311 सक्रिय मामले हैं। 2632 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 81 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है।
34 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। फिलहाल हिमाचल में एकिटव केसों की संख्या 1311 है। बता दें कि प्रदेश में एक दिन ही कोराेना के सबसे ज्यादा 162 मामला सामन आए हैं।
Next Story