महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के कस्बा लाखनमाजरा में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर फंदा लगा लिया,जिससे उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित निवासी कटवाल जिला सोनीपत ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है।

फांसी लगाने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के कस्बा लाखनमाजरा में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर फंदा लगा लिया,जिससे उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित निवासी कटवाल जिला सोनीपत ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है।
वह दो भाई व एक बहन हैं। बहन का नाम मुन्नी है। जिसकी शादी 7 मार्च 2018 को अजय निवासी गांव लाखनमाजरा के साथ हुई थी। उसकी बहन के पास एक लड़का गारविक है। जो एक साल छह माह का है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे।
उन्हें कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। 3 फरवरी की शाम को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन को मारकर फांसी पर लटका दिया है। वह मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन को फंदे से उताकर फर्श पर लेटाया गया था। उसकी मौत हो चुुकी थी। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।