Weather Update : हरियाणा और दिल्ली NCR में दगा दे गया मानसून, जानें अब कब होगी झमाझम बारिश
वर्तमान परिदृश्य में भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों मानसून गतिविधियां दर्ज की कई हैं जबकि हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं।

मौसम में होगा बदलाव
Mausam Ki Jankari
वर्तमान परिदृश्य में भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों मानसून गतिविधियां दर्ज की कई हैं जिस कारण यहां लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जबकि हरियाणा में केवल कुछ स्थानों पर ही बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई और अन्य स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोग पसीने और उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। परंतु जल्द ही हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम के करवट लेने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने पहले 6 और 7 जुलाई को बारिश होने की संभावना जताई थी, पर इतनी ज्यादा बरसात नहीं हुई।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून को लगातार सक्रिय बनाए रखने हेतु प्रभावी मौसमी तंत्र भी लगातार बने हुए हैं जिनका अधिक प्रभाव राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात और साथ ही उत्तरी पर्वतीय इलाकों के साथ तराई क्षेत्रों पर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में एक चक्रवातीय सरकुलेशन राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर बना हुआ है साथ ही एक टर्फ रेखा भारत के मध्य से होकर गुज़र रही है।परसों से यह टर्फ रेखा थोड़ा उत्तर में स्थित होने की संभावना है। जिस कारण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में बारिश हो सकती है।
पिछले चार-पांच दिनों से उत्तरी हरियाणा और शेष सिमित स्थानों पर ही हल्की बिखराव वाली बारिश देखने को मिल रही है सम्पूर्ण हरियाणा में आमजन को आफ़त भरी गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। गुरुवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.0 से 40.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश हुई है। वर्तमान समय में एक लो प्रेशर एरिया इस समय पश्चिमी मध्य प्रदेश एवं दक्षिण-पुर्वी राजस्थान के इलाकों पर मौजूद है। साथ ही साथ एक नया चक्रवातीय हवाओँ का क्षेत्र इस समय उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। जो शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएगा। साथ ही वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, कम दबाव क्षेत्र के मध्य से, दमोह, अम्बिकापुर, बालासोर व नए चक्रवातीय सरकुलेशन के मध्य से होते हुए गुजर रही है।
एक अन्य निचले स्तर की ट्रफ पश्चिमी पंजाब, उत्तर राजस्थान व पश्चिमी राजस्थान और सिंध से होकर गुजर रही है। कल 8 जुलाई को भी हरियाणा के उत्तरी जिलों चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में बारिश हो सकती है जबकि और शेष हरियाणा में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। परंतु परसों से पूर्वी हवाएं उत्तर भारत में फिर से गति पकड़ेंगी जिस कारण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 9 से 11 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां की संभावना बन रही है। वर्तमान मौसम प्रणाली द्वारा सुस्त मानसून बारिश भी बढ़ना शुरू करेगी। साथ ही आने वाली 9 से 11 जुलाई के दौरान हरियाणा एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर हल्की/मध्य /तेज़ बारिश की संभावना बन रही है और आगे भी जारी रहने की संभावनाएं हैं।
गुरुवार दोपहर को IMD की ओर से जारी बुलेटिन पर गौर करें तो 9 जुलाई को पूरे हरियाणा में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। पहले के बुलेटिन में जहां 9 जुलाई तक बारिश बताई गई थी, लेकिन अब ताजा जानकारी में गुरुग्राम बैल्ट को छोड़ कर शेष 15 जिलों में 10 जुलाई को पानी बरसेगा। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बताया गया है कि हरियाणा में अभी स्थितियां बारिश के अनुकूल हैं, लेकिन इस मौसम में बदलाव भी पल पल होते रहते हैं। आमजन और किसान आसमान में टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब राहत की झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में राहत की झमाझम बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।