Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Weather Today : हरियाणा में ठंड अपने चरम पर, नूंह और गुरुग्राम का पारा माइनस में पहुंचा, जानिए- आगे कैस रहेगा मौसम का हाल

वर्तमान परिदृश्य में हिमालय से उत्तरी ठंडी बर्फीली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बना हुआ है, जिसकी वजह से दिन-प्रतिदिन तापमान लुढ़क रहा है।

Weather Today : हरियाणा में ठंड अपने चरम पर, नूंह और गुरुग्राम का पारा माइनस में पहुंचा, जानिए- आगे कैस रहेगा मौसम का हाल
X

यमुनानगर में शनिवार सुबह के वक्त घने कोहरे के बीच सड़कों पर रेंगते वाहन। 

Weather Update Today : शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नूंह और गुड़गांव का पारा माइनस में पहुंच गया है। एनसीआर दिल्ली में नये साल 2023 से लगातार हाड़ कंपाने वाली ठंड, शीतलहर और साथ ही कोहरे का सितम जारी है, लेकिन आने वाले पांच दिनों के दौरान संपूर्ण इलाके में तापमान में 2.0 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखने को मिलेगा और आफत भरी गंभीर शीतलहर से आमजन को राहत मिलने की संभावना बन रही है। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हिमालय से उत्तरी ठंडी बर्फीली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बना हुआ है, जिसकी वजह से दिन-प्रतिदिन तापमान लुढ़क रहा है। शनिवार को नूंह मेवात और गुरुग्राम का तापमान गोते लगाकर माइनस में पहुंच गया है। क्रमश: न्यूनतम तापमान -0.7 और -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शनिवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर -0.7 डिग्री से 6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.7 डिग्री सेल्सियस और 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करीब एक सप्ताह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली को कोहरे की सफेद चादर अपने आगोश में लेती रही है, लेकिन जल्द ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमजन को ठंड के आगाज से राहत के आसार बन रहे हैं। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आठ जनवरी, 10 जनवरी और 12 जनवरी को सक्रिय हो रहे हैं। जो प्रचंड ठंड के खेल को बिगाड़ देंगे और आमजन को आफत भरी ठंड से राहत मिलेगी। शनिवार रात्रि को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली धीरे ठंड से राहत मिलने की संभावना बन रही है। इन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों पर आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। 13 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादल देखने को मिलेंगे और पंजाब से सटे हुए हरियाणा के उत्तरी जिलों में सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही। परंतु जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी। एकबार फिर से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 14 जनवरी से 18 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर, पारा गोते लगाने लगेगा, कोल्ड डे और हाड़ कंपा देने वाली प्रचंड ठंड कोहरा, पाला जमने की स्थिति आदि ठंड का नया दौर देखने को मिलेगा।

शनिवार को न्यूनतम तापमान

नूह -0.7 डिग्री सेल्सियस,

गुरुग्राम -0.9 डिग्री सेल्सियस

बालसमंड (हिसार) 1.4 डिग्री सेल्सियस

महेन्द्रगढ़ 1.7 डिग्री सेल्सियस

झज्जर 1.8 डिग्री सेल्सियस

हिसार 2.0 डिग्री सेल्सियस

नारनौल 2.0 डिग्री सेल्सियस

फतेहाबाद 2.3 डिग्री सेल्सियस

मानेसर (गुडगांव) 2.5 डिग्री सेल्सियस

जींद 2.9 डिग्री सेल्सियस

सिरसा 3.2 डिग्री सेल्सियस

भोपानी (फरीदाबाद) 3.4 डिग्री सेल्सियस

जगदीशपुर (सोनीपत) 3.5 डिग्री सेल्सियस

कौल (कैथल) 4.3 डिग्री सेल्सियस

रोहतक 4.4 डिग्री सेल्सियस

करनाल 4.5 डिग्री सेल्सियस

कुरुक्षेत्र 5.1 डिग्री सेल्सियस

भिवानी 5.2 डिग्री सेल्सियस

यमुनानगर 5.3 डिग्री सेल्सियस

अंबाला 5.4 डिग्री सेल्सियस

और पढ़ें
Next Story