बीच रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी से काट दिया युवक का हाथ
सदर थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गांव बोडि़या कमालपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि देर शाम वह प्लाट से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही संदीप व विक्की रास्ते में मिल गए।

X
Chetan VermaCreated On: 9 Jan 2021 1:01 PM GMT
हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी। गांव बोडि़या कमालपुर में दो लोगों ने शराब के नशे में एक युवक को रोक कर कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गांव बोडि़या कमालपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि देर शाम वह प्लाट से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही संदीप व विक्की रास्ते में मिल गए।
दोनों ने शराब पी रखी थी। आरोपितों ने उसे पहले रोका और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसका हाथ कट गया। वारदात के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story